फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle of Omprakash's convoy damaged, driver injured

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कुंवरपुर गांव के पास सोमवार की देर रात डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार डाक विभाग में संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करंडा थाना के मैनपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार भारती (28) देर रात बाइक से अपनी ससुराल से वापस घर मैनपुर जा रहे थे। कुंवरपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वह बाइक सहित गिर पड़े। हादसे में जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था और डाक विभाग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थे। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है। गांव की महिलाएं बिलख रहे परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इधर थाने में परिजनों के पहुंचने के बाद शव को मर्चरी हाउस में भेजकर पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया। घटना के दूसरे दिन आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। सिर में गंभीर चोट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें