फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपला चोरी के मामले फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के पदुमपुर मैगर राय गांव में बुधवार को उपला चोरी के मामले को लेकर हुई कहासुनी और हाथापाई के दौरान किसी ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली एक युवक के दाहिने कंधे में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर पुलिस इस प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रदुमपुर मैगर राय गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ बबलू के घर के सामने उपला पाथने का कार्य किया जाता है। मंगलवार की रात गांव के दो लोग उपला चुरा रहे थे। नजर पड़ने पर राजेश कुमार और बबलू ने उपला चोरी करने वाले दोनों लोगों को पकड़ लिया और मारने-पीटने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दूसरे दिन सुबह छह बजे इसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी और हाथापाई होने लगी। इसी दौरान किसी ने तमंचा लहराते हुए गोली चला दी। गोली गांव निवासी अनिल राम (35) के दाहिने कंधे में जा लगी। घायल युवक को आनन फानन सीएचसी जखनिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार और कोतवाल शिव प्रताप वर्मा गांव पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। दोपहर करीब दो बजे पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने घटना स्थल का जायजा लिया और घटना के बाबत जानकारी हासिल की। एसपी सिटी ने पुलिस को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें