एसपी सिटी डा संजय कुमार ने बताया कि ईवीएम समस्या का निराकरण करा लिया गया है। अब शांतिपूर्वक मतदान कराया जा रहा है। उधर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि
कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार की भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं कि वोटर लिस्ट में नाम न होने पर बूथ पर जाकर एक फॉर्म भर कर वोट पड़ सकता है। यह असत्य, निराधार एवं भ्रामक सूचना है। मतदान केवल वही कर सकता है जिसका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज होगा।
जौनपुर में पीठासीन अधिकारी पर मतदान प्रभावित करने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर विधानसभा के बूथ संख्या 335 पर पीठासीन अधिकारी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। ट्वीट होने के बाद जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि वेब कॉस्ट के द्वारा 335 के बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर मतदान प्रभावित करने की शिकायत की गई थी।
लेकिन कंट्रोल रूम द्वारा जब मामले की पूरी जानकारी ली गई तो मामला निराधार पाया गया। प्राथमिक विद्यालय धावा 335 बूथ पर मतदान नियमानुसार सही चल रहा है। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 116 पर पीठासीन अधिकारी पन्नालाल द्वारा फर्जी वोटिंग कराए जाने की खबर से प्रशासन हलकान रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। एक बुजुर्ग महिला मतदाता का मत डालने में सहयोग किया गया है।