फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से अज्ञात महिला की मौत 17-16-36

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के चीनी मिल के पास गाजीपुर- वाराणसी मार्ग स्थित ओवर ब्रिज के पास वाहन की चपेट में आने से शनिवार की देर रात एक करीब 70 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब मृतका की शिनाख्त नहीं हुई तो शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

मृतका के शिनाख्त के लिए पुलिस अब सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। महिला कैसे और कब हाइवे पर पहुंची। इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात शव सड़क पर पड़ा देख हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। साथ ही शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इधर देर रात पहुंचे रज्जादी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक महिला के शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतका की फोटो व्हाट्सएप आदि के माध्यम से पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें