फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दुकानदार की बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के सुरहूरपुर हरिचरन गांव स्थित जनरल स्टोर को बाहर से बंद करके चारों तरफ पेट्रोल छिड़कर किसी ने आग लगा दी। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से दुकान में सो रहे दुकानदार को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव में ही चंद्रशेखर सिंह का जनरल स्टोर है। वह प्रतिदिन की तरह खाना खाकर गांव के पास अपनी दुकान में सोने चले गए। वे दुकाने में सो रहे थे कि देर रात किसी ने बाहर का दरवाजा बाहर से बंद करके चारों तरफ पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चंद्रशेखर को जब गर्मी लगने लगी तो उनकी नींद खुल गई। आग से घिरा देखकर चिल्लाने लगे। चंद्रशेखर ने दुकाने से बाहर भागने की कोशिश की लेकिन सारा प्रयास असफल रहा। तब उन्होंने मोबाइल से घर वालों को सूचित किया। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। चंद्रशेखर के पिता शिव मूरत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शादियाबाद थाने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें