फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग, बचाई गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। नगर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास हमीद सेतु से एक वृद्ध ने शनिवार की दोपहर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर स्थानीय मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद वृद्ध को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। देर रात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

हमीद सेतु से वाहनों का आवागमन जारी था। इसी दौरान एक वृद्ध ने करीब दो बजे गंगा में छलांग लगा दी। इधर राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मछुआरों ने वृद्ध को कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे बाद छह बजे पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान परदेशी (60) के रूप में हुई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि दोपहर में वृद्ध के छलांग लगाने की सूचना मिली थी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें