फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की प्लेट एवं नटबोल्ट चोरी करते दो चोर रंगेहाथ धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सड़क पुल के निर्माण स्थल से डब्बे और बोरी में रखे करीब 25 हजार रुपये के नटबोल्ट और लोहे की प्लेट चोरी करते समय दो चोरों को रविवार की रात कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्हें पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था एसपी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने बताया कि पुल के दोनों तरफ स्थित निर्माण स्थल से प्रयुक्त किए जाने वाले सामान की चोरी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इस पर स्वंय कंपनी के इंजीनियर एवं सिक्योरिटी गार्ड से जुड़े लोग नजर रख रहे थे। देर रात कंपनी की सुरक्षा के लिए लगे सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर कृष्णा नंद यादव शहर क्षेत्र के रजागंज समीप चक्रमण कर रह थे। तभी उनकी नजर चार लोगों पर पड़ी। उन्होंने देखा कि युवक बंद डिब्बे और बोरी में रखे सामान लेकर जा रहे थे। शक होने पर जब सुपरवाइजर ने रूकने का इशारा किय तो चारों भागने लगे। उन्होंने दौड़ाकर दो चोरों को पकड़ लिया। साथ ही उनके पास से 25 हजार रुपये के लागत का सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद रजागंज पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे है। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें