फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पांच मोटर के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र भुभुई पलहीपुर गांव में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को एक बंद पड़े मकान पर दबिश देकर चोरी के पांच मोटर पंप बरामद करने के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान क्रम में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण सील थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भुभुई पलहीपुर गांव में एक बंद मकान पर दबिश दी। वहां से चोरी के पांच मोटर पंप बरामद हुए। छानबीन और पूछताछ में तीन शातिर चोरों का नाम सामने आया। इसमें से दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने अपना नाम रामकरन चौहान और राहुल चौहान बताया है। दोनों का चालान कर दिया गया है। वहीं तीसरे चोर जितेन्द्र उर्फ सिप्पी निवासी बोगना की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें