फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में नहाते समय डूबे दो बच्चे: पढ़ाई के बाद दोस्तों संग बेसो नदी में नहाने गए थे, गोताखोरों की टीम तलाश रही

Tue, 31 Aug 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के एक गांव के बच्चे मदरसा में पढ़ाई के बाद बेसो नदी में नहाने गए थे। उनके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। जब नदी में नहाने लगे तो डूब गए। साथ आए दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर पास के लोगों ने बुला लिया, लेकिन तब तक वे डूब गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार की दोपहर 12 बजे दो बच्चे बेसो नदी में डूब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम सैदपुर से गोताखोरों को बुलाकर तलाश में जुटी है। इधर परिजन नदी के किनारे पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन


दोस्तों के साथ गए थे नहाने
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी दिलशाद(12) और कस्बा कोईरी निवासी समीर(11) नदी से कुछ दूरी पर स्थित मदरसा में पढ़ने गए थे। दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद दो अन्य साथियों के साथ दोनों बेसो नदी में नहाने गए थे। दिलशाद और समीर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों डूबने लगे।

बेसो नदी में डूबते ही दोस्तों ने मचाया शोर
यह देखकर नदी के बाहर बैठे दोनों उसके साथी शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर दोनों बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनकी तलाश में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों को बुलाकर की जा रही तलाश
इसके बाद सैदपुर से गोताखोरों को बुलाकर बच्चों की की तलाश की जा रही है। नदी में तेज बहाव होने की वजह से गोताखोरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दोनों बच्चे नहाते समय बेसो नदी में डूब गए हैं। सैदपुर से गोताखोरों को बुलाकर तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें