कोहरा और सर्द हवाओं की मार शनिवार को कुछ राहत मिली। मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली। तीन दिनों बाद निकली चटख धूप का लोगों ने खूब आनंद लिया। घर के बाहर घंटों बैठकर धूप सेंकी। पारा भी कुछ चढ़ा
है। हालांकि मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चटख धूप निकलने के बाद पारा और गिरने के आसार है।
चार दिनों से दोपहर तक कोहरा छा रहा था। शनिवार को मौैसम का रुख कुछ बदला। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को
छह डिग्री सेल्सियस नापा गया था जबकि शनिवार को यह नौ डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा तब्दीली नहीं हुई है लेकिन सुबह धूप रोज की तुलना में ज्यादा खिली और खुली नजर आई। तीन दिनों से चल
रही सर्द हवा का रुख भी नर्म रहा। इससे सर्दी का एहसास काफी कम हो गया है। तीन दिनोें से जारी कड़ाके की ठंड में सब से ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही थी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और चौराहों पर अब तक प्रशासन ने
अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गांवों में तो लोग पेड़ों की सूखी टहनियों को काटकर और पुआल से अलाव जला रहे हैं लेकिन शहरों में यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। शनिवार को
धूप निकलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली। सुबह धूप निकलने से स्कूल जाने वाले बच्चों को राहत महसूस हुई। कई स्कूलों में प्रदर्शनी और वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम होने के कारण बच्चे चहकते हुए स्कूल गए।
सुहवल संवाददाता लगातार कोहरे के बाद चौथे दिन शनिवार को धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। तीन दिनों तक भीषण कुहासे के साथ सर्द पछुआ हवा के चलते लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। छात्र- छात्राओं से लेकर
पशु पक्षियों तक को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। धूप निकलने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है।