क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती रैली में व्यवस्थाओं का आंकलन करने के लिए शुक्रवार को आयोजन स्थल पर सैन्य अधिकारियों ने चाक आउट किया। नई व्यवस्था में गाजीपुर के पंजीकृत युवकों
की बड़ी संख्या देखते हुए 6, 7, 8 जनवरी के रूप में तीन दिनों का समय दिया गया है। भरती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवकों को आने-जाने के मार्ग एवं कैंप करने की जगह का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। भरती मेला के प्रमुख
सैन्य अधिकारी कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि भरती में विभिन्न जनपदों से प्रतिभाग करने वाले युवकों की संख्या वेबसाइट पर 60 हजार से पार कर गई है। इसमें जिले के प्रतिभागियों की संख्या 16 हजार से ऊपर है। वहीं दूसरे
नंबर पर बलिया तथा आजमगढ़ के युवकों ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस भरती मेला में जिले के युवकों को 6,7,8 जनवरी, बलिया के लिए 9, 10, मऊ को 11 जनवरी, आजमगढ़ को 12, 13,
गोरखपुर को 14, 15 जनवरी तथा देवरिया को 16, 17 जनवरी को दौड़ में प्रतिभाग करने का मौका दिया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के जायजा के क्रम में ट्रैक एवं कैंप सहित आवागमन के रास्तों का भी
अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। उप निदेशक (भरती) सूबेदार मेजर राजेश कुमार यादव ने कहा कि सेना की वेबसाइट से डाउन लोड करके प्राप्त प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को लाना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद राधेमोहन
सिंह, मेघबरन अकादमी के चेयरमैन तेज बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) विद्याशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी महेश राम गौतम मौजूद रहे।