फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 492 में 11 आवेदन पत्रों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सभी सात तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 492 आवेदन आए जिसमें 11 का समाधान किया गया।
विज्ञापन

तहसील सदर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सुनवाई हुई। इस दौरान कुल साठ मामले आए जिमें दो का समाधान हुआ। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि जो शिकायतें प्राप्त होती हैं उसका समय से समाधान किया जाए। इस दौरान सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एसडीएम सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह, डीडीओ भूषण कुमार, डीआईओएस डा. ओपी राय, परियोजना निदेशक बाल गोविंद उपस्थित थे।
कासिमाबाद : उपजिलाधिकारी ने समस्याएं सुनीं। कुल 41 मामले आए जिसमें एक का भी समाधान नहीं हुआ। औड़िहार: सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखनिया: समाधान दिवस पर 91 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें दो का समाधान हुआ। सेवराई : उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में 79 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक का निस्तारण किया गया। जमानिया : उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें दो का समाधान हुआ। मुहम्मदाबाद : उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 75 में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें