फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: भाजपा नेता से 20 लाख रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार , व्हाट्सएप मैसेज से दी थी धमकी

Fri, 08 Sep 2023 04:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के नगर पंचायत जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता लालजी गुप्ता से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक किशोर है।
विज्ञापन
भाजपा नेता से 20 लाख रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नगर पंचायत जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता लालजी गुप्ता से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक किशोर है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बीते 30 अगस्त को लालजी गुप्ता के व्हाट्सएप पर बदमाशों द्वारा पहले तो गंदे शब्द का प्रयोग किया गया। इसके बाद पिस्टल, तमंचा और रिवाल्वर की फोटो भेजी गई। मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगी।

धमकी दी कि रंगदारी नहीं दिए तो सीधे ऊपर जाओगे। स्कूल फूंकवा देंगे। जल्द हां या ना का जवाब दो। इसके बाद बदमाश ने फिर गाली दी। लालजी गुप्ता ने 31 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी के मुताबिक मामले में जांच के बाद सुनील उर्फ सोनू यादव निवासी ग्राम जमसडा थाना दुल्लहपुर, गोलू यादव पुत्र दीना यादव निवासी कृष्णा नगर वार्ड नंबर 8 अहिरपुरवा थाना जंगीपुर और एक नाबालिग को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी सुनील उर्फ सोनू यादव के पास से एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा मामले में विवेक सिंह उर्फ करिया सिंह निवासी ग्राम सोनहरा, दुल्लहपुर का नाम प्रकाश में आया है। उसकी तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें