फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इस बार माता-पिता में से किसी एक को देना होगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को मिलने वाला मुफ्त दाखिला इस बार समय पर शुरु नहीं हो सका है। नया वर्ष शुरु होने के बाद भी आरटीई पोर्टल अब तक अपडेट नहीं हो पाया। इससे पात्र अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है। इस बार माता-पिता में से किसी एक को आधार कार्ड तथा आधार से लिंक अभिभावक का खाता प्रवेश के समय ही देना होगा।
विज्ञापन

जिले में 1300 निजी विद्यालय हैं जो बेसिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनमें कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश दिया जाना है।
हर वर्ष दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाती थी लेकिन इस बार शासन स्तर पर तकनीकी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरु नहीं हो पाई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पहले चरण में कुल 1400 आवेदन आए थे। इसमें 139 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि शेष 1261 पात्र विद्यार्थियों की लाॅटरी 24 दिसंबर को निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें