फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मवेरिक्स ने मां भागीरथी क्लब को 46 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर आयोजित गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे नॉकआउट मैच में मवेरिक्स ने मां भागीरथी क्लब को 46 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक कश्यप ने 59 और यश यादव ने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मां भागीरथी क्लब की गेंदबाजी में राहुल यादव ने चार विकेट झटके, जबकि राहुल विश्वकर्मा को तीन विकेट मिले। इसके अलावा अनुपम पांडेय, ब्रजेश बिंद और सौरभ श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें