फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंदिर से सोने, चांदी व खड़ाऊ ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लट्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के बद्दोपुर गांव स्थित ब्रह्म स्थान मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दानपेटी के अंदर रखे रुपये, गहने समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। पुजारी के तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन

बद्दोपुर गांव में चोरों ने बीते सोमवार की देर रात लखु ब्रह्म बाबा मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। मंदिर में रखी दान पेटिका को तोड़कर लगभग बीस हजार रुपया नगद, दो सेट सोने की आंख, दो सेट चांदी का खड़ाऊ, दो सेट चांदी का मुकुट, इनवर्टर, बैट्री व साउंड सेट पर हाथ साफकर फरार हो गये। मंगलवार की सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचे एक व्यक्ति ने मंदिर के गेट का टूटा ताला देख इसकी सूचना मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश तिवारी को दी। थानाध्यक्ष विरेंद्र खरवार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटना स्थल की जांचकर चोरों की खोजबीन के लिए टीम गठित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें