फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बाराचवर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। साथ ही हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी अख्तर अली देर शाम परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे की खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदकर घुस गए। चोरों ने एक सिलेंडर, ट्राली बैग, कीमती कपड़े एवं टीवी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर चोरी के घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें