फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, जाम बनी मुसिबत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में पार्किंग न होने से जाम की समस्या बरकरार है। सड़कों के किनारे जहां-तहां आड़े तिरछे वाहनों के खड़े रहने से आवागमन व्यवस्था प्रभावित होती है। खासकर महुआबाग, मिश्र बाजार, एलआईसी चौराहा, लाल दरवाजा, स्टीमरघाट, स्टेशन अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था के अभाव से हो रही समस्या का समाधान नहीं किए जाने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात की समस्या लगातार सामने आ रही है। परेशानियों का अंबार प्रतिदिन दिखाई दे रहा है और यातायात की स्थिति प्रतिदिन खराब होती जा रही है। धीरे-धीरे यह विकराल रूप धारण करती जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल एलआईसी चौराहा से मिश्रबाजार को जाने वाली सड़क के आधे हिस्से में दुकानों के सामने मोटरसाइकिलों की ऐसी कतार लगी रहती है कि अगर दोनों तरफ से किसी चार पहिया वाहन का आवागमन हो तो घंटों जाम लग जाता है। साथ ही महुआबाग की दुकानों के सामने भी यही स्थिति बनी रहती है। बाइक और चार पहिया वाहन सड़क पर खड़े रहने से मार्ग सकरा हो जाता है। ऐसे में जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। यही हाल लालदरवाजा, चीतनाथ, लंका, सिटी रेलवे स्टेशन मार्ग पर भी यह समस्या बनी हुई है। वहीं नगर के इक्का-दुक्का होटल एवं शादी घरों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सबसे अधिक दिक्कत का सामना वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान उठाना पड़ता है। नगर पालिका परिषद लालचंद्र के , ईओ, सरोज का कहना है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए बोर्ड में चर्चा की जाएगी। इस पर निर्णय होने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें