फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 283 परिषदीय विद्यालयों में नहीं है बिजली का कनेक्शन ..

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर उनका कायाकल्प करने की सरकारी कोशिशें जारी हैं। इसके बावजूद जिले के विभिन्न विकास खंडों में 283 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके पीछे बिजली के खंभों की विद्यालय से अधिक दूरी होने को मुख्य कारण बताया जा रहा है। वजह चाहे जो हो, बच्चों और अध्यापकों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से जहां तमाम जतन किए जा रहे हैं, वहीं उनमें सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कायाकल्प के तहत विभिन्न पैरामीटर पर कार्य कराए जा रहे हैं। मगर कई वर्ष बीत जाने के बावजूद विभिन्न विकास खंडों के 1986 विद्यालयों में ही बिजली की सुविधा हो पाई है। 283 विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। इनमें सबसे ज्यादा विद्यालय मुहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र के हैं, जबकि नगर एवं सादात ब्लॉक क्षेत्र में इनकी संख्या सबसे कम है। जबकि इन विद्यालयों में वायरिंग का काम काफी पहले ही कराया जा चुका है। बाराचवर ब्लॉक में सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कर दिया गया है। कनेक्शन न होने के पीछे बिजली के खंभों से विद्यालयों की अधिक दूरी को मुख्य वजह बताया गया है। बिजली के अभाव में इन विद्यालयों के बच्चों एवं अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस से बच्चे बेहाल हो जाते हैं। बदली होने पर कक्षों में अंधेरा हो जाता है। जहां कनेक्शन हुआ भी है, वहां वायरिंग की स्थिति ठीक नहीं है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने कहा कि संबंधित विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है। जल्द ही शेष विद्यालयों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
गाजीपुर। जिले के 15 विकास खंडों के 283 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इनमें सबसे ज्यादा विद्यालय मुहम्मदाबाद ब्लॉक और सबसे कम नगर एवं सादात में हैं। भदौरा में तीन, भांवरकोल 32, बिरनो छह, देवकली 19, करंडा 12, कासिमाबाद 17 और मनिहारी में 16 विद्यालय हैं। इसके अलावा मरदह 10, मुहम्मदाबाद 50, नगर में एक, रेवतीपुर 29, सदर 35, सादात एक, सैदपुर 26, जखनिया 10 एवं जमानिया विकासखंड के 10 विद्यालय बिजली के कनेक्शन की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें