सुहवल। थाना क्षेत्र के हमीद सेतु से मंगलवार को गंगा में छलांग लगाने का प्रयास कर रही एक महिला को आरक्षी ने बचाया। समझा- बुझाकर पिकेट पर लाने के साथ परिजनों को सूचना दी। कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के कालूपुर पुलिस पिकेट पर कांस्टेबल अरविंद यादव तैनात थे। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि एक 25 वर्षीय विवाहिता हमीद सेतु से गंगा में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही आरक्षी अरविंद यादव घटना स्थल पर पहुंचे तो महिला रेलिंग पर चढ़ रही थी। आरक्षी किसी तरह से महिला रेलिंग से नीचे उतारा और समझा- बुझाकर पिकेट पर लाए। पूछताछ महिला ने अपना नाम कालूपुर निवासी तारामुनी बताया। कांस्टेबल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों सहित परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि विवाहिता का पति जितेंद्र राम बाहर किसी प्रांत में काम करते हैं। वर्तमान समय में परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। सुबह साढ़े दस बजे वह दुकान से सामान लेने की बात कह घर से निकली थी। काफी देर होने पर भी जब वह घर नहीं लौटी। तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि गंगा में कूदने जा रही महिला को पिकेट पर तैनात सिपाही ने कूदने से बचा लिया।