फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने 50 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार नकदी सहित पासपोर्ट और बैंक पासबुक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रुपये और कागजात की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद हसनैन अंसारी निवासी खड़ैचा कस्बा बाजार स्थित यूबीआई की शाखा से एक लाख रुपये निकालकर 50 हजार रुपये जन सेवा केंद्र के माध्यम से अपने भाई को भेजा तथा बचा हुआ 50 हजार रुपये अपने बाइक की डिग्गी में रख दिए थे। भैदपुर गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ा कर दुकान से दवा लेकर जैसे ही बाइक के पास पहुंचे, तो बाइक की डिग्गी टूटी हुई थी और उसमें रखा पूरा पैसा सहित पासपोर्ट और बैंक पासबुक गायब था। इसके बाद पीड़ित ने खोजबीन और आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें