फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर टीम उठा रही ठोस कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम एक तरफ जहां सक्रिय होने के साथ ठोस कदम उठा रही है। वहीं अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित गोष्ठी में नोडल अधिकारी एसपी सिटी ने दिशा-निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें थानों पर तैनात बाल कल्याण अधिकारी और बाल समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहें। बैठक में पाक्सो एक्ट के साथ जेजे एक्ट को और प्रभावी रुप से क्रियान्वित करने के लिए सभी को निर्देश दिया गया। एसपी सिटी ने निर्देश दिया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में मौजूद होटलों, ढाबों और ईट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चो को मुक्त कराना और जिन लोगों ने उन्हें कार्य करने के लिए लगाया है उनके खिलाफ कार्रवाई करना है। साथ ही मुक्त कराकर समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है। कहा कि पाक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमों में पीड़िता के साथ अच्छा व्यवहार करें। साथ ही उन्हें न्याय भी दिलाएं। इस मौके पर बाल कल्याण से जुटे तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें