फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की रौनक से देर शाम तक जगमगाते रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद को लेकर सोमवार की सुबह से लेकर रात तक शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। ईद पर विभिन्न सामानों की खरीदारी के चलते शहर और कसबों की बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। खरीदारी की वजह से रात तक बाजारों में रौनक रही। इस दौरान रेडीमेड कपड़े, चप्पल, क्राकरी सहित सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानों पर ग्राहक उमड़े। त्योहार के मौके पर विभिन्न मार्टों की तरफ से तरह-तरह के अॅाफर भी दिए गए हैं। नए फैशन के कपड़ों की खूब खरीददारी हुई। सेवई, टोपी सहित पर्व से संबंधित अन्य दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। ईद की नमाज के लिए ईदगाहों एवं मस्जिदों की साफ-सफाई कर उन्हें रंग-रोगन कर तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, टाउनहाल, चीतनाथ, रौजा, लंका, गोराबाजार आदि क्षेत्रों में सोमवार को ईद पर्व से पहले खरीदारी की धूम रही। त्योहार को लेकर पिछले कई दिनों से मुस्लिम बंधुओं में उत्साह था। पर्व से एक दिन पहले उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। रेडिमेड कपड़े की दुकानों पर पुरुष तथा महिलाओं एवं युवतियों के लिए नए-नए फैशन के आकर्षक परिधान उपलब्ध कराए गए थे। इसकी खरीदारी के लिए देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर जुटी रही। इसी प्रकार सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं एवं युवतियों की भीड़ बनी रही। सैंडिल एवं चप्पल की मांग भी खूब रही। टाउनहाल के पास लगाई गई दुकानों पर फैशनेबल, नगदार तथा खूबसूरत दिखने वाली चप्पलों की खूब बिक्री हुई। इसी प्रकार बेल्ट, रुमाल, मोजा आदि की भी लोगों ने खरीदारी की। पर्व के चलते ग्रामीण क्षेत्रों मुहम्मदाबाद, जमानिया, सादात, नंदगंज, बहरियाबाद, दिलदारनगर, करंडा, औड़िहार, सुहवल, मरदह की बाजारों में भी रौनक बढ़ी रही।
सेवइयों की दुकानों पर रही भीड़
ईद पर्व के खास पकवान सेवई की दुकानों पर खरीदारों की पूरे दिन भीड़ बनी रही। बाजार में दूध वाली, किमामी, बनारसी आदि सेवई की बिक्री हुई। इनकी कीमत 60 रुपए से लेकर 120 रुपए तक रही। इसी प्रकार विभिन्न किस्म के चिप्स और पापड़ की खरीद होती रही। आलू, साबुदाना के चिप्स एवं पापड़ की मांग ज्यादा रही। टोपी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। इसकी खरीदारी करने में बच्चों की संख्या अधिक थी। पर्व का उत्साह लोगों में इस कदर था कि महंगाई की परवाह किए बगैर लोगों ने दिल खोलकर सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज का वक्त
0 विशेश्वरगंज ईदगाह- नौ बजे और साढ़े 10 बजे
0 जामा मस्जिद महुआबाग- आठ बजे
0 कादिर बख्श मस्जिद टाउनहाल- साढ़े सात बजे
0 जामा मस्जिद गोराबाजार- साढ़े सात बजे
0 जामा मस्जिद सैयदबाड़ा- साढ़े आठ बजे
0 सकलेनाबाद शाह जुनैद कादरी मस्जिद- साढ़े सात बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें