फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए महान गायक स्व. मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के मिश्रबाजार स्थित आवास पर महान गायक स्व. मुकेश की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुकेश महान गायक थे, उनके दर्द भरे नगमों को सुनकर आज भी सभी लोग भावुक हो उठते हैं। उनके जैसे गायक सदियों में कभी-कभी पैदा होते हैं। अपने कुल के इस महान गायक को याद कर कायस्थ समाज आज अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें