सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी इसमें गड़बड़ी की जा रही है। स्थानीय विकासखंड के चकदाउद (मैहर) गांव में पंचायत भवन का निर्माण सिर्फ नींव तक ही हुआ है और लिंटर तक की धनराशि का भुगतान कर दिया गया है।
मालूम हो कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होते ही ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रकाशक नियुक्त कर दिया गया था। उन्होंने पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया था। ऐसे में गांव में पंचायत भवन की नींव तक का निर्माण हो सका है। जबकि पांच लाख 77 हजार 860 रुपये का भुगतान करा लिया गया है। आज तक पंचायत भवन की नींव तक की भराई नहीं हो सकी है। खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।