प्रदेश सरकार की महिला कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सैय्यदा शादाब फातिमा का मंत्री बनने के बाद गुरुवार को जिले में पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी की जिला इकाई की ओर से सरजू पांडेय पार्क में आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया।
अपने स्वागत से अभिभूूत सैय्यदा शादाब फातिमा ने अपने मनोनयन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास एवं
कल्याण के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है। राज्य महिला सशक्तिकरण मिशन के गठन की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के हित में बेहतरीन काम कर रही है। सरकार लगातार कई योजनाओं के माध्यम से
अल्पसंख्यकों के विकास के लिए पूरी तरह से तत्पर है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताने का काम किया है। उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। विकास हमेशा से उनकी
प्राथमिकता रही है। जिले का विकास करने में वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी। सपा लोगों को बांटने का काम नहीं करती है बल्कि टूटे दिलों को जोड़ने का काम करती है। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा और संचालन मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
समारोह में विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, विधायक सुब्बाराम, हैदर अली टाईगर, असलम हुसैन, देवप्रकाश सिंह, रामदरश यादव, पंचरत्न देवी, डॉ. सीमा यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, आत्मा यादव, ब्रजभान
सिंह बघेल, शिवशंकर यादव, रामाधार यादव, छोटू यादव, रामधारी यादव, रणजीत यादव, अब्दुल कलाम, जगनाथ चौहान, राजेश यादव, दिनेश यादव, तहसीन यादव, पवन राय, जिला सचिव चंद्रेश्वर यादव पप्पू, बृज बहादुर सिंह, मनीष सिंह, पियूष पांडेय, संजीव दत्ता, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।
सिधौना में पूर्व एमएलसी डॉ. कैलाश सिंह एवं एमएलसी विजय यादव के नेतृत्व में महिला कल्याण मंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामजीत यादव, हरिनाथ यादव, विधायक सुब्बा राम, कैलाश यादव, रामबचन यादव, पूर्व
सांसद राधेमोहन सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अर्जुन राय ने की। इससे पहले शादाब फातिमा ने वरिष्ठ नेता रामकरन यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। औड़िहार में ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह के आवास पर आयोजित
स्वागत समारोह में एमएलसी विजय यादव, डॉ. जय सिंह यादव, ब्रजभान बघेल, रामधारी यादव, अजय यादव, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, शैलेंद्र सिंह, अजीत पाठक आदि मौजूद रहे। सैदपुर सपा कार्यालय पर विस अध्यक्ष छोटे लाल
यादव, गणेश यादव, रमेश यादव, रामधनी सोनकर, मेराज अहमद, राजेश बरनवाल, सुरेंद्र जायसवाल तथा रावल मोड़ पर पूर्व जिला सचिव खेदन यादव, ओंकार सेठ, विजय यादव, भुंवर यादव, नंदलाल वर्मा मौजूद थे।