क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालकों की 100 मीटर में बृजेश राय, बालिकाओं की 100 मीटर में नेहा पांडेय, बालकों की 200 मीटर में
राकेश सिंह यादव, बालिकाओं की 200 मीटर में अंशिका राय, शाटपुट में अजीत यादव, ज्योति प्रभा एवं लंबी कूद में अजय यादव और मनुप्रिया स्वर्ण जीतने में कामयाब रहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सर्वानंद सिंह ने की। इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी।
मुख्य अतिथि ने मैदान पर उतरकर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर प्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिता में 100, 200 एवं 400 मीटर रिले रेस, शॉटपुट एंव लंबी कूद की स्पर्धा हुई। विभिन्न स्पर्धाओं में सन शाईन पब्लिक स्कूल को 7
स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक मिले। तूलिका पब्लिक स्कूल को 2 स्वर्ण, 5 रजत, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल को एक स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य, शाहफैज पब्लिक स्कूल को 2 रजत एवं दो कांस्य, सनबीम पब्लिक स्कूल को 1 रजत
तथा क्रिसेन्ट कान्वेट पब्लिक स्कूल को 1 कांस्य मेडल प्राप्त हुए। रजत पदक हासिल करने वालों में अंजली सिंह, श्वेता यादव, अंकिता सिंह, अर्पिता यादव, जागृति, अचिन्त्या गुप्ता, रवि यादव, आर्दश राय, अमित कुमार यादव रहे।
प्रधानाचार्य डा. आर लाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार, प्रबंधक तूलिका पब्लिक स्कूल सौरभ उपाध्याय, प्रबंधक सन्त श्रीराम आचार्य,
समीर अदहमी, पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, पंकज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।