फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र के गुरुकुल में चरक शपथ की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज में चहल-पहल शुरू हो गई है। योग, ध्यान, भाषा कौशल और खेल- कूद की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। यहां फिलहाल 40 चिकित्सक तैयार किए जा रहे हैं और दूसरे छात्रों का इंतजार हो रहा है। इन छात्रों के आ जाने के बाद 27 फरवरी को चरक शपथ के जरिए इन्हें सेवाभाव एवं चिकित्सक की जिम्मेदारियों का भान कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आरटीआई मैदान में बने राजकीय मेडिकल कालेज में राज्य काउंसिलिंग के माध्यम से करीब 84 छात्र-छात्रों ने दाखिला लिया है। जबकि यहां 100 सीट है। ऐसे में 14 मार्च तक होने वाले दूसरे काउंसिलिंग के माध्यम से सीट भर जाएगा। 40 छात्रों के कालेज आ जाने पर दो फरवरी से इनका फाउंडेशन कोर्स शुरू हो गया। उनको भाषा (हिंदी-अंग्रेजी) सिखाई जा रही है। संगीत, खेलकूद, योग और ध्यान भी सिखाया जा रहा है। पहले महीने में छात्रों को पढ़ाई से दूर रखा जाएगा और 30 दिनों का फाउंडेशन कोर्स होग। साथ ही उन्हें मेडिकल कालेज के वार्ड, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोसिस सेंटर समेत अन्य विभागों का भ्रमण कराया जाएगा ताकि वे मरीजों की जांच, इलाज और परीक्षण के बारे में जान सकें।
वर्तमान सत्र में एनॉटमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई होगी। इससे पहले चरक शपथ दिलाई जाएगी, जिससे उनको चिकित्सक के दायित्वों का भान रहे।
विज्ञापन

फाउंडेशन कोर्स के साथ छात्राओं की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को भाषा, योगा, संगीत, खेल-कूद जानकारी दी जा रही है, जिससे उन पर पहले वर्ष पढ़ाई का दबाव न पड़े और वह शिक्षकों से घुलमिल जाए। - प्रोफेसर डा. आनंद कुमार मिश्रा, प्राचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें