फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने जाना चिकित्सकीय सुविधा का हाल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते विशेष स्वास्थ्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्म्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के ट्रामा सेंटर के पास स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में रविवार को प्रदेश के विशेष सचिव स्वास्थ्य डा. मन्नान अख्तर ने अधिकारियों की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति, नियमित टीकाकरण, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, पीआईसीयू वार्ड, कोविड टीकाकरण, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करने एवं परिवार नियोजन सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आशा बहुओं को प्रेरित करके संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को और कम किया जा सकता है। अधीक्षक डा. आशीष राय द्वारा सीएचसी पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किा। अपर मुख्य चिकितसाधिकारी डा. उमेश कुमार, सीएचसी के अधीक्षक डा. आशीष राय, बीपीएम संजीव कुमार, बीसीपीएम मनीष कुमार, नेहाल अहमद खां और खुर्शीद अहमद खां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें