फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास मद की लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना ब्लाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा और भाकपा (माले) की ओर से आवास, शौचालय, कमीशनखोरी और पात्र व्यक्तियों को पेंशन जारी करो, राशन कार्ड में यूनिट कटौती कर गरीबों के राशन की लूट बंद करो, जल निकासी की व्यवस्था करो, विकास मद की लूट की जांच कराओ सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव राजेश बनवासी ने आरोप लगाया कि करंडा ब्लाक विकास मद की लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवास और शौचालय के नाम पर कमीशनखोरी का धंधा खुलेआम चल रहा है। बिना सुविधा शुल्क दिए एक भी फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। आज भी भारी तादाद में इलाके के गरीब आवास की पात्रता सूची से बाहर है। ऐसे लोग झोपड़ी में गुजर-बशर करने को विवश हैं। सरकारे आई और गई पक्का मकान रहने के लिए नहीं मिला। उन्होंने आवास पात्रता सूची को सार्वजनिक कर आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही आवास शौचालय के नाम पर पांच हजार से दस हजार रुपए तक सुविधा शुल्क मांगने वाले बसंत पट्टी समेत अन्य गांवों में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई। भाकपा (माले) जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि अगर काले कृषि कानून लागू हो गए तो कोटे की दुकान से मिलने वाला राशन भी गरीबों को नहीं मिलेगा। गरीबों के पेट का निवाला छीन जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। साथ ही बिजली और रेलवे निजीकरण बंद हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर हमलावर मोदी -योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम अंत में खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। धरना प्रदर्शन को कमलाकर राम, विजयमल बिंद, संजय भारती, योगेंद्र भारती, मंजू गोड़, किशन वनवासी, राम अशीष बिंद, राजेश एकलव्य, तिलकधारी शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय कुमार राम और संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें