गाजीपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती के मौके पर जिले के सभी 16 विकास खंडों पर किसान कल्याण गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। सदर ब्लॉक परिसर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और कृषि सहित समाज में विशिष्ट कार्यों के लिए चयनित लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, डा. धर्मेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किया। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि सदर, कासिमाबाद, देवकली और मनिहारी ब्लाकों पर कुल 220 ट्राई साइकिल एवं 111 जोड़ी वैशाखी वितरण की व्यवस्था की गई थी। संचालन मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय, मीना शर्मा उपस्थित थीं। सादात संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ संदीप श्रीवास्तव, सीडीपीओ मीनाक्षी, अशोक पांडेय, शैलेश सिंह बागी, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन नरेंद्र पाल सिंह ने किया।
रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को कनेक्शन एवं चूल्हा तथा खादी ग्रामोद्योग की ओर से एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 15 लोगों को प्रमाण पत्र एवं शादी अनुदान योजना के अंतर्गत पांच लोगों को प्रमाण दिया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश राय, एडीओ पंचायत मनीष राय, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद कुमार सिंह, रविश कुमार दुबे, जमशेद राइनी, अभिषेक राय, विवेक शर्मा, मुकेश राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा एवं संचालन अनूप राय ने किया।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय एवं प्रमुख श्रद्धा राय ने पांच महिलाओं को शादी अनुदान का स्वीकृति पत्र और दो महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत कनेक्शन एवं गैस चूल्हा का वितरण किया। इस अवसर पर आनंद राय मुन्ना, धर्मेंद्र मौर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजीत सिंह, सीडीपीओ प्रशांत आदि उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने विभिन्न योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर डॉ. आरसी वर्मा, डा. एके सिंह, तकनीकी सहायक इंद्रेश कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, शिवशंकर आदि उपस्थित थे। संचालन उदयराज ने किया।
मनिहारी संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम में कृषि विभाग की तरफ से पांच किसानों को स्प्रेयर, दिव्यांग कल्याण विभाग की तरफ से 27 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल और बैसाखी का वितरण किया गया। दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई। संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवविजय सिंह ने किया।
बिरनो संवाददाता के अनुसार उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, अभय सिंह, विनीत राय आदि उपस्थित थे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जखनिया सीएचसी की तरफ से नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में मोतियाबिंद एवं गंभीर बीमारियों के 45 लोगों का इलाज किया गया। 64 लोगों का एंटीजन टेस्ट एवं 15 लोगों को टीका की दूसरी डोज लगाई गई। सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार वर्मा ने 120 लोगों का चेकअप किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत फैज अहमद, सहायक विकास अधिकारी कृषि राधेश्याम यादव, सरोज मिश्रा, मनोज यादव, अशोक गुप्ता, भुल्लन यादव, रोशन लाल आदि उपस्थित रहे।
(फोटो भी)