फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के वापस न होने तक चलेगा आंदोलन : राजेंद्र

विज्ञापन
कासिमाबाद के सवना में संयुक्त किसान मोर्चा की रैली को संबोधित करते किसान सभा के प्रदेश महामंत्र? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
तीन कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के सवना में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रैली निकाली गई। इस दौरान किसान सभा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि डीजल, पेट्रोल, गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों में दो से चार गुना वृद्धि हुई है। इसके बाद भी केंद्र सरकार वैक्सीनेशन का जश्न मना रही है। कहा, केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार भी विफल है। प्रधानमंत्री की वाराणसी रैली को देखते हुए किसान संगठनों के नेताओं को पांच दिन पहले ही नजरबंद किया गया था। उन्होंने किसानों से हाथ उठवाकर कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर गारंटी, बिजली बिल के संशोधन पर समर्थन मांगा। रैली में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष राजदेव यादव, जिला मंत्री अशोक मिश्रा, सुरेंद्र राम, घूरा यादव, देवेंद्र यादव, राजीव सिंह, फूलबदन यादव, सुरेश यादव, बिहारी कुशवाहा, भगवान राम, सूरज, शिव मुनि प्रधान, नरसिंह, रामाश्रय पांडेय, विजय यादव, उदयशंकर यादव, इरशाद अहमद, प्रभुनाथ, शिवशंकर राम, मुन्ना बिंद, हरिलाल, रामअवध राम, सूबेदार राम, जयराम राम आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामप्यारे और संचालन संजय राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें