फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूबकर किशोर की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे छठ पूजा के दौरान पोखरी में स्नान कर रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर छठ की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव निवासी ज्ञानप्रकाश (17) परिजनों संग गांव के पोखरे पर छठ पूजा के अवसर पर गया था। वह सूर्योदय से पूर्व पोखरे में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। शोर-शराबे की बीच किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। सूर्योदय के दौरान उसे अर्घ्य देने के लिए जब परिजन तलाश करने लगे तो कहीं भी पता नहीं चला। ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि वह पोखरे में स्नान कर रहा था। जिस पर उसके डूबने की आशंका पर ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की और कुछ लोग उसे खोजने के लिए घर पर गए। खोजबीन के दौरान काफी देर बाद किशोर का शव पोखरे से बरामद हुआ। शव मिलते ही पर्व का उत्साह मातम में बदल गया। माता संध्या देवी छठ पर्व का व्रत की थी। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हृदयविरादक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था तथा हाईस्कूल का छात्र था। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें