फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मना स्कूल का 15वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल का पंद्रहवां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रबंधक अमित कुमार सिंह एवं अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने केक काट कर शिक्षकों और बच्चों का मुंह मीठा कराया। बच्चों ने नाटक, कविता, देशभक्ति के गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि अपने विद्यार्थी जीवन में वह घर से काफी दूर पढ़ने गए। तभी से उनके पिता का सपना था कि वह समाज के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के स्कूल का निर्माण करेंगे। लंबे समय तक पिता सर्वानंद सिंह जेपी ग्रुप के लिए कार्य करते रहे उनकी प्रेरणा से ही स्कूल की आधारशिला उनके पुत्रों ने वर्ष 2006 में रखी। आज क्षेत्र के हजारों बच्चे अपना भविष्य यहां संवार रहे हैं। अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाने और पैसा कमाने के लिए कभी संस्था ने अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा से समझौता नहीं किया। विद्यालय लगातार छात्रवृत्ति एवं जरूरतमंदों को नि:शुल्क सेवा भी दे रहा है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन, शैक्षिक गुणवत्ता, प्रतिष्ठा, गरिमा और कर्तव्यनिष्ठता को साथ लेकर ही संस्थान आगे बढ़ रहा है। अंत में स्कूल में स्थापना से अब तक जुड़े शिक्षकों और स्टाफ के साथ ही बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माता मूरत देवी, शिक्षक अनिल कुमार, मनोज शर्मा, सोहन लाल, बुद्धन सिंह यादव, सुभाष सिंह, सुधीर कुमार राय, बलवंत सिंह, पूजा सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद थे। संचालन छात्रा तनिष्का सिंह एवं जाह्नवी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें