फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस सेल ने 51 मोबाइल किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विलांस सेल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुमशुदा मोबाइल के संबंध में पड़े प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए कुल 51 मोबाइल बरामद किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने आवेदकों को मोबाइल सुपुर्द किया। खोया मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना में पीड़ितों द्वारा मोबाइल गुमशदगी का प्रार्थना पत्र दिया गया था। सर्विलांस सेल टीम इन मोबाइलों का पता लगाने लगाने में जुटी हुई थी। इसमें उसे अच्छी सफलात मिली। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से विभिन्न कंपनियों का कुल 51 मोबाइल बरामद किया, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख है। इस बरामदी के बाद आवेदकों को सूचित किया गया। बरामदी टीम में सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, संजय कुमार पटेल, रामभवन, रामप्रताप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें