फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाए जा रहे पिकअप से छह मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टोड़ार गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास बिहार प्रांत वध के लिए ले जाए जा रहे दो गाय एवं चार बछड़ों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। साथ ही पिकअप सीज कर दिया और तस्कर का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम अल सुबह संदिग्ध वाहनों की जांच करने में जुटी हुई थी। इसी बीच मऊ के तरफ से एक पिकअप आती दिखाई दी। पिकअप को उपनिरीक्षक इष्ट देव पांडेय और पुलिस टीम ने रोक दिया और तलाशी लेने में जुट गए। इस दौरान दो गाय और चार बछड़े लदे बरामद हुए। इस बीच मौका देख पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार पशु तस्कर मेराज अहमद मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के इंदरपुर भलयां गांव का निवासी है। पुलिस पिकअप पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने व्यापारी को जेल भेजते हुए पिकअप को सीज कर दिया और पशुओं को गोशाला भेजवा दिया। इस संबंध में कोतवाल प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल ने बताया कि पूछताछ के बाद तस्कर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें