आरोप है कि वे असलहा लेकर आए थे और जान से मारने के नियत से गोली चलाने लगे, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान घराती और बराती पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। उधर, फायर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोप है कि फरार हुए आरोपियों में रवींद्र नाथ सिंह के अलावा दूसरी की पहचान अरविंद सिंह यादव के रूप में हुई है, जो वाराणसी जिले में डालय 112 में ड्राईवर के पद नियुक्त है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।