फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईटेंशन की चिंगारी से लगी आग, 16 बीघे गेहूं की फसल जली; किसान मायूस

Mon, 08 Apr 2024 10:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: गाजीपुर के सैदाबाद सिवान में खेत में अगलगी की घटना के बाद पीड़ित किसान मायूस हो गए। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की लेकिन हवा के कारण लपटें बढ़ती जा रही थीं।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदाबाद के सिवान में सोमवार की सुबह करीब 9.45 बजे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी के कारण 16 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


सैदाबाद गांव से दक्षिण और खिजिरपुर गांव से उत्तर तथा ताजपुर गांव से पूरब सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटों को देख सैदाबाद, खिजिरपुर, ताजपुर और कोटियां गांव के ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े। लाठी और डंडा की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दिए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। अगलगी में सैदाबाद ग्राम निवासी शिवाशंकर राय का आठ बीघा, खरपतू राय एक बीघा, बीएल राय एक बीघा, विजय यादव का 10 बिस्वा सहित कई किसानों की खड़ी गेहूं का फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ईश्वर कुमार ने बताया कि क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें