फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खिलाने का इंतजार करती रही बहन, मौत की आई सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। सुबह नहाने के बाद जितेंद्र को खाना खिलाने के लिए बहन गुड़िया आवाज लगा रही थी। काल के रूप में मोबाइल पर आए फोन पर बात कर दुकान से जल्द वापस आकर भोजन करने की बात कहकर वह चला गया। जिस भाई को खाना खिलाने का बहन इंतजार कर रही थी, थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। उधर चारपाई पर गुमशुम बैठे पिता सकलू यादव बिलख रहे थे। महिलाओं के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया था। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग सात्वंना देकर परिजनों को शांत कराने में जुटे थे।
विज्ञापन

खलिसापुर गांव निवासी सकलू यादव के सात पुत्रों में जितेंद्र यादव छठवें स्थान पर थे। उनके बड़े भाई मुन्ना यादव, सुन्ना यादव, सुरेंद्र यादव, रविंद्र यादव, योगेंद्र यादव और छोटा भाई उपेंद्र यादव भाई की हत्या से गमगीन हो गए। बहन उर्मिला और गुड़िया के रोते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पिता, पुत्र का शव देख कर बार-बार अचेत हो जा रहे थे। दूसरी ओर लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें