फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, परिजनों का रो-कर बुरा हाल

Wed, 30 Jun 2021 01:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन स्थित आउटर सिग्नल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। गाजीपुर जिले के दिलदार नगर रेलवे स्टेशन स्थित आउटर सिग्नल के पास ये घटना मंगलवार की देर रात घटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


दिलदार नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी सरदार लखबीर सिंह उर्फ प्रिंस (32) देर रात रेलवे ट्रैक पार कर घर आ रहे था। इसी दौरान डाउन ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई हरमीत सिंह बंटी ने बताया कि प्रिंस बाजार से घर आ रहा था तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वह कस्बा में सुप एवं दौरी की दुकान करता था। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें