फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी प्रतियोगिता में शिवानी पांडेय और स्वाति ओझा संयुक्त रूप से अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में रक्षक परिवार एवं गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कजरी महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया। नगर के गोलाघाट स्थित शिव मंदिर के सभागार में हुई कजरी प्रतियोगिता में शिवानी पांडेय तथा स्वाति ओझा संयुक्त रूप से अव्वल रहीं। श्वेता भारती दूसरे और अंतिमा पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में विकास प्रथम, विद्या कनौजिया द्वितीय और निशी राय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष नागेंद्रनाथ पांडेय ने नारी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। संयोजक विद्यानिवास पांडेय ने बताया की आधुनिक परिवेश में विलुप्त हो रही हमारी लोक कला-संस्कृति को पुनर्जागृत करने के लिए संस्था की तरफ से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में रामअलम सिंह मधुर और शिरीन नसीर रहे। इससे पहले शिवानी पांडेय ने अरे रामा रिमझिम पड़े रसबुनिया, भिजेले सारी दुनिया ए हरी, स्वाति ओझा ने बरसेला मेघ जलधार हो की सावन में फुहार पड़े बलमु, श्वेता भारती ने कइसे खेले जइबु सावन में कजरिया तथा अंतिमा पांडेय ने झिरी-झिरी बहेला पवनवा, अरे सावनवा ना... प्रस्तुत कर लोक रस में उपस्थित लोगों को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें