फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में शिव शक्ति पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शाह फैज पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार को जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। इसमें सर्वाधिक 120 अंक प्राप्त कर शिव शक्ति पब्लिक स्कूल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में 16 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक स्कूल से चार-चार प्रतिभागी थे। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चार चरणों में हुई। प्रथम चरण सामान्य था जिसमें सभी 16 टीमों ने भाग लिया। द्वितीय चरण में सभी टीमें थीं लेकिन इसमें निगेटिव मार्किंग थी। प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंकों के आधार पर कुल पांच टीमों का चुनाव किया गया जिसमें शिवशक्ति पब्लिक स्कूल, होली क्रॉस इंग्लिश स्कूल, वेद इंटरनेशनल स्कूल, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज एवं शाह फैज पब्लिक स्कूल थे। तीसरे चरण के ख़त्म होने पर पुन: तीन विद्यालय शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, होली क्रॉस इंग्लिश स्कूल एवं लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज चयनित हुए। आखिरी चरण रैपिड फायर राउंड था जिसमें चयनित उपरोक्त विद्यालयों की टीमों में शिव शक्ति पब्लिक स्कूल सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देकर 120 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा। 90 अंक प्राप्त कर होली क्रॉस इंग्लिश स्कूल ने दूसरा तथा 85 अंक प्राप्त कर लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस क्रम में जिला स्तर पर उपरोक्त तीनों टीमों के चयनित प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर निर्धारित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 दिसंबर को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में सुबह 11 बजे उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पा राय, योगेश पांडेय, आशुतोष पांडेय, अंकुर श्रीवास्तव, दीपिका, गिरधर, श्याम, अशोक कुमार, अनूप श्रीवास्तव, चंदन का योगदान रहा। संचालन को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य प्रीति उपाध्याय ने किया। इससे पहले प्रधानाचार्य तसनीम कौसर ने लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें