गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही पटाखा बेचने वालों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। जुलूस पर पूर्ण पाबंदी का निर्देश भी दिया गया।
जमानिया संवाददाता के मुताबिक देर शाम धनतेरस, दीवाली एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा जारी त्योहारों से संबंधित निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया गया। सीओ हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, सभासद उद्धव पांडेय, सभासद एजाज अहमद, अरविंद सिंह, पंकज निगम, नारायण दास चौरसिया, जय प्रकाश मौजूद रहे। शादियाबाद : प्रशिक्षु सीओ अनुज कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह अन्य त्योहार मनाया गया है, उसी तरह दीपावली का त्योहार भी शासन के गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा। कहीं पर भी भीड़ एकठ्ठा नहीं होगा। इस मौके पर शकील अहमद सिद्दीकी, डाक्टर ताहिर हुसैन, जयराम सिंह, हनुमान सिंह, अरशे आलम, खरबू चौहान ,शाहिद सिद्दीकी, रेयाज अहमद, नेहाल अहमद, गोरी शंकर, गोबिंदा मौजूद रहे। दिलदारनगर : धनतेरस, दीपावली के त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से मानने को लेकर परिसर में विभिन्न वर्ग के धर्मगुरुओं , गांव के प्रधान, विशिष्ट जन व व्यापारियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया की धनतेरस, दीपावली में बाजार में मास्क का इस्तेमाल जरूर किया जाए। इस मौके पर एसएसआई पवन यादव, ग्राम प्रधान मुकेश यादव, विजय यादव, मनोज वर्मा, अजीत गुप्ता, अनुराग शरण महाराज, अनिल मिश्रा, निजामुद्दीन, रामकेशर चौहान, रामप्रसाद राय, छोटू वर्मा, उमेश मौजूद रहे।