फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथः चलनी से सजना का दीदार कर निहाल हुई सजनी

विज्ञापन
करवा चौथ पर पूजा सामग्री लेकर खड़ी व्रती महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व बुधवार को काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सौभाग्यवती महिलाओं ने विश्वास और प्रेम के साथ इस पर्व को मनाया। पूजा-पाठ की सामग्री की खरीद को लेकर दोपहर तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। इसके बाद महिलाओं ने शाम को संजने-संवरने का कार्य शुरू किया। अंत में व्रती महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद पति के हाथ से अन्न ग्रहण किया। इस पर्व के चलते जहां घरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं महिलाओं की भी व्यस्तता बनी रही।
विज्ञापन

इस पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाओं में कई दिनों से काफी उत्साह था। शाम पांच बजे के बाद से महिलाओं के सजने-संवरने का क्रम शुरू हो गया। आभूषण संग शृंगार सामग्री लेकर वह आईने के सामने बैठ गई। जिन घरों में दो से अधिक महिलाओं ने व्रत को रखा था, उस घर का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिनभर व्रत रहने और शाम को सोलह शृंगार करने के बाद सुहागिनें विधि-विधान से पूजा की थाली और चलनी लेकर मकानों की छतों पर पहुंची। चलनी से चांद का दीदार करने के बाद पति परमेश्वर का दीदार किया। सजना द्वारा पानी पिलाने के बाद सजनी ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें