कोतवाली क्षेत्र के मौजपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम जमीनी विवाद में जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने ही जहां दोनों पक्ष भिड़ गए। वहीं सिपाहियों से भी हाथापाई करने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंच मामला शांत कराए और दोनों पक्षों की तरफ से कुछ लोगों को पकड़कर थाने लेकर आए। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मौजपुर गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसी प्रकरण की जांच के लिए हल्का पुलिस टीम देर शाम मौजपुर पहुंचकर मारपीट के प्रकरण में पूछताछ करने लगी। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। यही नहीं सिपाहियों से हाथापाई की गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी बहादुरगंज पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस माहौल को किसी तरह शांत कराते हुए मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों से कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। छानबीन जारी है।