फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की तीन दूकानों से लाखों की चोरी

Sat, 19 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने आभूषण की दो दूकानों का शटर चांड़ और एक दूकान में सेंध लगाकर 54 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात पार कर दिये। इनमें से एक दूकान पंचायती राज मंत्री कैलाश
विज्ञापन


यादव के आवास के करीब है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।

शहर के नवाबगंज निवासी रवि कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा और उर्दू बाजार निवासी मुन्नी वर्मा की आदर्श बाजार में सराफ की दूकान है। ये तीनों लोग रोज की तरह शुक्रवार की रात अपनी-अपनी दूकानें बंद कर घर चले आए। शुक्रवार की देर

रात चोर रवि वर्मा और मुकेश वर्मा की दूकान का शटर चांड़कर जबकि मुन्नी वर्मा की दूकान में पीछे से सेंध मारकर चोर अंदर घुस गए। चोर मुन्नीलाल की दूकान से 50 हजार नकद, 15 ग्राम सोने के जेवरात, करीब एक लाख रुपये
विज्ञापन


कीमत की 2 किलो चांदी के जेवरात, ग्राहकों के लगभग 15 ग्राम के तीन मंगलसूत्र, रवि वर्मा की दूकान से ढाई किलो चांदी का पायल, लगभग 2 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 4 हजार नकदी उठा ले गए। इसी प्रकार मुकेश वर्मा की

दूकान से चोर हजारों रुपये के चांदी के जेवर लेकर चम्पत हो गए। भोर में उठा शटर देख आसपास के लोगों ने दूकानदारों को चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तीनों दूकानदार आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। दूकानों में सामान की

पड़ताल की तो पता चला नगदी सहित गहना जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही सदर सीओ वेदप्रकाश सिंह, कोतवाल केके मिश्र मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों से बातचीत करने के मामले की छानबीन की। जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता

और सराफा व्यापार मंडल के लोग भी वहां पहुंच गए। एक ही रात तीन दूकानों में हुई चोरी की घटना से कारोबारियों में भय व्याप्त हो गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां सहित सराफा व्यापार मंडल के सदस्यों का कहना था कि

पुलिस रात में ड्यूटी करने के बजाय आराम की नींद सो रही है, जिसका लाभ चोर बखूबी उठा रहे हैं। अगर पुलिस जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं करती है तो व्यापारी आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें