फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती’

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘आजादी की दौड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित दौड़ देवा गांव स्थित स्वामी सहजानंद स्मारक से जूनियर हाईस्कूल तथा स्टेशन रोड होते हुए पुन: स्वामी सहजानंद स्मारक स्थल तक पहुंच कर समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतीशचंद्र शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती। इसे हमेशा याद किया जाएगा। हमें अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए युवाओं को प्रेरित करना चाहिए। चिकित्साधिकारी जखनिया एसके सिंह को नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के वालंटियर शिवम विश्वकर्मा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौरसिया ने स्वामी सहजानंद स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जयप्रकाश राम, सुमन, परमानंद चौहान, कपिलदेव मौर्य, मिथिलेश यादव, राकेश कुमार गौतम, सुषमा चौहान, धर्मेंद्र यादव, शमशाद अंसारी, कैलाश जायसवाल, ओमप्रकाश चौरसिया उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें