फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाले गए शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गोड़ा देहाती गांव स्थित कब्र से निकाले गए शव का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में अंत्येष्टि भी कराई गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अभिमन्यू कुमार ने बीते 19 अगस्त को प्रार्थना-पत्र देकर डीएम को अवगत कराया था कि बीते 29 अप्रैल को उसके पिता जयप्रकाश सिंह उर्फ माला की मौत होने के बाद दफन करा दिया गया था। उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। ऐसे में कब्र से निकालकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पर डीएम के निर्देश पर बीते एक सितंबर को चार अधिकारियों की टीम के सामने शव को कब्र से बाहर निकाला गया और तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम और अंत्येष्टि की भी वीडियोग्राफी कराई गई। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें