संघ प्रमुख की सुरक्षा में गाजीपुर समेत आसपास के छह जनपदों की करीब 1200 पुलिस, पीएसी और स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। दोपहर करीब ढ़ाई बजे संघ प्रमुख भोजन आवास पहुंचे। जहां संघ प्रचारक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा भी अंदर जाने लगे। इस दौरान एसपीजी के जवानों ने उन्हें रोक दिया। हालांकि करीब 20 मिनट बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने अभिनव को अंदर ले गए।
संतों का सानिध्य पाने के लिए मोहन भागवत पांच दिवसीय काशी दौरे पर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के अंतिम दिन 22 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में आयोजित तीन दिवसीय मंदिर प्रमुखों के महासम्मेलन के शुभारंभ सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसमें दुनिया भर के 25 देशों के मंदिरों के प्रतिनिधि, महंत और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शामिल होंगे।