फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में विकास के लगे पंख, बिछ गया सड़कों का जाल: सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास के पंख लग गए हैं। सड़कों का जाल बिछ गया है। ये बातें सैय्यदराजा के विधायक सुशील सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 47 परियोजनाओं का शिलान्यास और मोबाइल वितरण के बाद कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि माफिया का समूल नाश करने के लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएं। माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। अगर वे पनपने की कोशिश करेंगे तो उनकी जगह जेल होगी। ब्लाक प्रमुख श्रद्धा राय ने कहा कि आने वाले दिनों में विकास की ऐसी गंगा बहेगी की भांवरकोल ब्लॉक और जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आदर्श ब्लॉक के रूप में कीर्तिमान स्थापित करेगा। क्षेत्रीय विधायक अलका राय ने सबका अभिवादन करते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही 210 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय, वीरेंद्र राय, शशांक राय, शिवजी राय, राजेश बागी, विनोद राय, कपिल देव, यादव सरजू यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, दुर्गा प्रसाद राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें